छतीसगढ़पेंड्रा

देर रात पेट्रोलिंग में निकली पुलिस टीम पर दुकान संचालक ने कर दिया हमला, घटना के बाद से फरार पिता- पुत्र की तलाश में जुट गई पुलिस

पेंड्रा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के पिता- पुत्र ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। 

दरअसल, यह पूरा मामला मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है। जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग शिकायत कर रहे थे। देर रात ये लोग अपनी दुकान को खुला रखते थे जिससे असामाजिक तत्व दुकान में इकट्ठा होकर हल्ला मचाते थे। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गश्त में निकली। इस दौरान जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोले जाने की बात पुलिस ने पूछी तो दुकानदार ने तू-तू मैं-मैं शुरु कर दी।

पुलिस पर पान ठेला संचालक ने किया हमला 

विवाद इतना बढ़ा की दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता ने आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद से संचालक पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाकर रवाना की गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!