छतीसगढ़जांजगीर

अब तक पकड़े नहीं गए गोलीबाज लुटेरे : शराब दुकान से 78 लाख लेकर भाग निकले, IG ने संभाला मोर्चा

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के IG संजीव शुक्ला जांजगीर पहुंचे। इस दौरान IG ने खोखरा शराब दुकान में हुए लूट के मामले में अपराधियों की तलाश और जांच को लेकर फॉलोअप ली। साथ ही एसपी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कि, जिले में सप्ताहभर के भीतर तीन बड़ी वारदात हो चुकी है। वहीं इस घटना के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

खोखरा शराब दुकान में 14 जनवरी को तीन बदमाश गार्ड को गोली मारकर 78 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे। घायल युवक को जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घायल गार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। 

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू 

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था। यह घटना सिवनी बिजली विभाग के नहर के पास विश्वा यादव अपने दोस्त अमित धीवर और नागेश बरेठ के साथ बोडसरा में क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे थे। रास्ते में कन्हाईबंद निवासी प्रकाश यादव उर्फ गुड्डा ने उन्हें रोका और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर प्रकाश ने अपने साथी हरीश सूर्यवंशी और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनपर हमला कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!