छत्तीसगढ

बस्तर से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क कोहकामेटा से कुतुल तक सिर्फ कीचड़ ही कीचड़

NH-130D से 21 किमी सड़क ही गायब

ये है NH-130D का हाल

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धामाका

जगदलपुर न्यूज़ नारायणपुर जिले से निकलने वाला NH-130D बदहाल है। यहां चार पहिया या फिर दोपहिया वाहन को तो छोड़िए पैदल चलना भी मुश्किल है। अबूझमाड़ के कोहकामेटा से कुतुल के बीच नेशनल हाइवे पर सड़क नहीं, सिर्फ कीचड़ का ढेर है। पिछले 2 दिनों से कई बड़े वाहन भी कीचड़ में फंसे हुए हैं। नक्सलगढ़ में स्थित इस NH के अलावा राहगीरों के लिए आने-जाने का कोई और दूसरा वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। भारी बारिश की वजह से करेल घाटी में भी सड़क जगह-जगह कट गई है।अबूझमाड़ का इलाका पूरी तरह से नक्सलियों के कब्जे में है। नक्सली दहशत की वजह से कोहकामेटा से कुतुल तक लगभग 21 किमी तक नेशनल हाइवे की मरम्मत कराने जिम्मेदार कोई खास दिलचस्पी भी नहीं दिखा रहे हैं। जिस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी इस सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित सैकड़ों ग्रामीणों को हो रही है। साथ ही PDS के राशन वाहन व साप्ताहिक बाजार की गाड़ियों की आवाजाही भी बंद हो गई है।नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के दर्जनों गांव की सैकड़ों की आबादी इसी सड़क पर निर्भर है। इनमें कुतुल, कोहकामेटा के अलावा कच्चापाल, इरकभट्टी सहित अन्य गांव हैं। कुतुल से आगे अबूझमाड़ में बसे 40 से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने के लिए उन्हें इसी नेशनल हाइवे से होकर गुजरना पड़ता है। पिछले कई महीनों से सड़क की बदहाल स्थिति से इलाके के लोग भी अब त्रस्त हो गए हैं। अबूझमाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि, सड़क इतनी खराब है कि अब एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती है। बीमार मरीजों को खाट के सहारे कंधे पर ढो कर अस्पताल लाना पड़ता है।नेशनल हाइवे 130D छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से होते हुए नारायणपुर, कोहकामेटा, कुतुल को जोड़ती है। हालांकि इससे आगे महाराष्ट्र तक सड़क अभी पूरी बनी नहीं है। यहां सड़क बनेगी तो लाहेरी, धोदराज, भामरागढ़, हेमलकसा सहित महाराष्ट्र के ही आलापल्ली को जोड़ेगी।

अगला खबर – 2 सगे भाइयों ने अपने ही 3 चचेरे भाइयों पर चाकू से किया हमला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!