छत्तीसगढ

भड़की महिला सरपंच ने ग्रामीणों को मारने उठाया चप्पल

कवर्धा न्यूज़ ग्राम पंचायत भेलकी की सरपंच का ग्रामीणों को मारने के लिए उठाया गया चप्पल सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रामीणों का गुनाह इतना था कि उन्होंने जर्जर पंचायत भवन की स्थिति को देखते हुए सरपंच से नए पंचायत भवन बनाने या फिर पंचायत भवन के मरम्मत की मांग की थी आम जनता अपने ग्राम और शहरों के विकास के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनते हैं. जनप्रतिनिधियों की कतार में सबसे पहली पंक्ति पर सरपंच खड़े होते हैं. सरपंचों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन जनप्रतिनिधि ही व्यवस्था को तार-तार करने लगे तब लोग क्या करें पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेलकी की है, जहां पंचायत की बैठक के दौरान सरपंच तीजा बाई और सचिव ने ग्रामीणों को भवन जर्जर होने की वजह से बाहर बिठा दिया. इस पर ग्रामीणों ने सरपंच ने भवन की मरम्मत करने या फिर नया बनाने की मांग की. इससे भड़कीं सरपंच ने ग्रामीणों को मारने के लिए चप्पल उठा लिया पंचायत सचिव से भी जवाब तलब करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे उनसे ऐसा व्यवहार नहीं कर सकती हैं गुस्साए ग्रामीणों को सचिव की समझाने पर मामला शांत हुआ

अगला खबर – बस्तर से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क कोहकामेटा से कुतुल तक सिर्फ कीचड़ ही कीचड़

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!