छत्तीसगढ

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह – जबसे कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आई तब से पंडो जनजाति हुए बेघर

बलरामपुर न्यूज़ रेणुका सिंह ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के उन तमाम दावों पर क़रारा तमाचा है, जिनकी दुहाई दे-देकर प्रदेश सरकार आदिवासियों की हितरक्षक होने और छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का ज़ुबानी जमाख़र्च करती फिरती है. केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस ने सत्ता संभाली है, प्रदेश के अमनपसंद ग़रीब आदिवासियों का जीना दूभर हुआ है.राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने बलरामपुर ज़िले के बैकुंठपुर गांव में पंडो जनजाति के 22 लोगों के मकान को तोड़फोड़ कर ध्वस्त किए जाने का विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों को बेघर कर दिया

प्रदेश सरकार के दबाव में अधिकारी

कर्मचारी भोले-भाले आदिवासियों तक को नहीं बख़्श रहे हैं. पिछले चार माह के दौरान इस विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के आदिवासी जिस तरह आपदाओं से जूझ रहे हैं. उससे साफ़ है कि प्रदेश सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी की संवेदनाओं को काठ मार गया है

अशिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह

अशिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और आर्थिक बदहाली से जूझते पंडो जनजाति के 23 लोगों की मौत के बाद भी प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. रोज दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करते इन आदिवासियों से घूस वसूलते अपने नुमाइंदों की करतूत पर प्रदेश सरकार को आख़िर कब शर्म महसूस होगी

केंद्रीय राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों को वनभूमि का पट्टा देने का सियासी ढोल तो ख़ूब पीट रहे हैं, लेकिन ज़मीनी सच इन दावों की पोल खोल रहे हैं. 20 सालों से वनभूमि पर काबिज़ पंडो जनजाति के लोगों के साथ वन विभाग के नुमाइंदे कितनी निर्दयता से पेश आ रहे हैं.

बैकुंठपुर गांव की यह घटना इसका जीता-जागता नमूना है. इन आदिवासियों को उक्त भूमि पर काबिज़ रहने देने के लिए सालों से वन विभाग के नुमाइंदे बतौर रिश्वत बकरा-मुर्गा लेकर अपना गर्हित आचरण प्रदर्शित करते रहे हैं.  सिंह ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच कर सभी दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.

रेणुका सिंह ने कहा कि पण्डो जनजाति के लोगों की मौतों और उनके आशियाने उजाड़ने की ताज़ा वारदात को लेकर वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करेंगीं.  रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सत्ता लोलुपता के सियासी ड्रामे में मशगूल मंत्री सिंहदेव को पण्डो जनजाति के साथ हो रहे अन्याय की सुध ही नहीं रह गई हैकेंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि वन विभाग के आला अफ़सर अब अपने विभागीय नुमाइंदों की करतूत को न्यायसंगत बताकर मामले में लीपापोती की शर्मनाक हरक़त करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. विभागीय नुमाइंदों की बदनीयती और घूसखोरी का यह साफ़ प्रमाण है कि पंडो जनजाति के लोगों के आशियाने उजाड़ने से पहले उन्होंने आदिवासियों के मोबाइल ले लिए, ताकि उनकी इस करतूत का कोई वीडियो बनाकर वायरल न कर दे.  इतना ही नहीं, तोड़फोड़ कर रहे विभागीय नुमाइंदों पर दिलबसो पण्डो, अनिता पण्डो, देवमुनि पण्डो, जागेश्वर और मानसिंह के साथ मारपीट करने का आरोप भी है

अगला खबर – भड़की महिला सरपंच ने ग्रामीणों को मारने उठाया चप्पल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!