छत्तीसगढ

2 सगे भाइयों ने अपने ही 3 चचेरे भाइयों पर चाकू से किया हमला

जगदलपुर न्यूज़ पारिवारिक विवाद के चलते 2 सगे भाइयों ने अपने 3 चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार भी हो गए थे। हालांकि सीटी कोतवाली के जवानों ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया है। जिनके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं मेकाज में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।शहर के पथरागुड़ा माता मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन बघेल (23) व शब्बीर बघेल (25) का अपने तीन चचेरे भाइयों गोपी बघेल, संजू बघेल एवं खगेश्वर बघेल के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। पिछले कई दिनों से रोजाना सभी के बीच तू-तू, मैं-मैं होती ही थी। वहीं शनिवार की देर रात भी विवाद हुआ। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन व शब्बीर इन दोनों सगे भाइयों ने मिलकर अपने तीनों चचेरे भाइयों पर चाकू से वार कर हत्या का प्रयास किया।इस घटना के बाद जब परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो दोनों भाई मौके से फरार हो गए। घायलों के परिवार के सदस्यों ने फौरन इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व आस-पास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। वहीं पूरी रात जवान दोनों भाइयों को ढूंढते रहे। शनिवार-राविवार की आधी रात को पुलिस ने लालबाग से दोनों सगे भाई अर्जुन व शब्बीर को पकड़ लिया है। नगर पुलिस अधिक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि दोनों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

अगला खबर – मुंबई हाई कोर्ट का फैसला प्रेमिका से रिश्ते रखते हुए ऐन वक्त पर शादी से इनकार करना बलात्कार नहीं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!