
पिछले कुछ समय से सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। हर सब्जी का जायका बढ़ाने वाला टमाटर कोण्डागांव में 60 से 80 रू रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
कोंडागांव न्यूज़ धमाका । सब्जियों के दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका पहला और बड़ा कारण डीजल के दामों में इजाफा है। साथ ही बारिश भी एक कारण है। जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। डीजल के दामों में बढ़ोतरी और बारिश के कारण सीजनल सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं.।
प्याज भी 20 से 50 रू प्रति किलो तक उछली – वहीं प्याज के दाम भी आम आदमी की पहुंच से दूर होते हुये 20 रूे उछल कर 50 रू प्रतिकिलो हो गये हैं। फूल गांेभी 100 रू प्रति किलो, परवल 120 रू , करेला, बरवटटी, भी दोगुने भाव में मिल रहे हैं। मुनगा और खेक्सी अब ऑउट आफ स्टॉक हैं। यह सिर्फ बानगी भर है। सब्जियों, अंडे के दाम बढ़ने से अक्टूबर में खुदरा मुद्रास्फीति साढ़े छह साल के उच्च स्तर पर है।
फूलगोभी, टमाटर, हरा धनिया किचन से गायब – आम आदमी की रसोई से फूल गोभी, टमाटर, हरा धनिया, गायब सेे हो गये है। प्याज, टमाटर समेत आलू भी महंगे हुए है। टमाटर 60 रुपये किलो तक बिक रहा है टमाटर के दाम अभी और बढ़ सकते हैं। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ जाता है। बारिश के कारण सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते भी दामों में इजाफा हुआ है। स्थानीय सब्जियों की आवक अभी कम है। ऐसा माना जा रहा है कि दीपावली के आसपास आम आदमी के किचन को नयी सब्जियों के आने से राहत मिलेगी।

