कोंडागांव

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को ले कर राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को सौंपा ज्ञापन सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति और पूर्व शिक्षक की सेवा की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान देने की हो रही है मांग।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में क्रमबद्ध आंदोलन का आगाज हुआ है

कोंडागांव न्यूज़ धमाका । 2 अक्टूबर 2021 से 20 अक्टूबर 2021 तक स्थानीय जन प्रतिनिधियों जिसमें सांसद विधायक मंत्रीगण आदि को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाना है इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन प्रांतीय महासचिव व बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत देवांगन संभागीय अध्यक्ष शिवराज ठाकुर जिला अध्यक्ष कौशल नेताम की विशेष उपस्थिति में 1 सूत्री मांग सहायक शिक्षक एनबी संवर्ग की वेतन विसंगति एवं शिक्षा गारंटी गुरुजी संविदा शिक्षक और शिक्षाकर्मियों के पूर्व सेवा की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान लाभ दिए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। विस्तृत चर्चा की गई जिस पर सांसद ने संघ को आश्वस्त करते कहा कि हम आपकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर इस संबंध में चर्चा करेंगें।
मौजूद रहे ये – इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रवण मरकाम, निर्मल पांडे सचिव चंदूलाल देशमुख, प्रवक्ता रोशन हीरवानी, मीडिया प्रभारी रामदेव कौशिक, अमित मंडावी मनीषा मरई, ब्लॉक अध्यक्ष माकड़ी जयलाल पोयाम, फरसगांव मिट्ठू मांझी ,कोण्डागांव संतोष जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सुकमन नेताम, बडेराजपुर सुभाहू नेताम, केशकाल देवेंद्र कुपाल, जीवन लाल मरकाम दुखी राम मरकाम महेश कुमार साहू निलेश कुमार यादव संदीप मंडावी संगीता भगत घनश्याम सम्रत संपत मातरम छविलाल भट्टी ढाकेष्वरी पटेल, कुंती देवी साहू संगीता धु्रव डमरु मरकाम महेश पटेल भगत नाग रुपेन्द्र कौशिक सुनील मंडल सुधीर कुमार सोनाराम यादव प्रेम लाल यादव योगेश कुमार कुंजाम आदि उपस्थित रहे’।
दूसरा चरण बस्तर से होगा आरम्भ – दूसरे चरण में प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में संयुक्त संचालक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाना है। इसका आरम्भ बस्तर की से 22 अक्टूबर को संभाग मुख्यालय जगदलपुर बस्तर संयुक्त संचाल को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंप कर किया जायेगा। संभागीय कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!