छतीसगढ़बिलासपुर

प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों ने बेटी के साथ पकड़ा था, बिलासपुर के जंगल में फेंका शव..

Bilaspur News: प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों ने बेटी के साथ पकड़ा था, बिलासपुर के जंगल में फेंका शव..

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में अपनी प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। फिर शव को आरोपियों ने बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। मृतक युवक बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक की पहचान टीकाराम केंवट पिता परसराम केंवट के रूप में की है।

जानिए घटनाक्रम

पुलिस ने जाँच के दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक मोबाइल और बाइक जब्त की थी। मोबाइल किसी दीपक वर्मा नाम के युवक का है। पुलिस ने दीपक को पकड़ा और उससे पूछताछ की तो उसने घटना के संबंध में खुलासा किया।

दीपक ने पुलिस को बताया कि टीकाराम केंवट 2 अक्टूबर शनिवार को अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ बड़े भाई की बाइक से जांजगीर के डिगोरा गांव निवासी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। मुलाकात के दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया था। जिसके बाद परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इस दौरान टीकाराम को मार खाता देख दीपक वर्मा भी बीच-बचाव के लिए पहुंचा। परिजनों ने उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी तरह से दीपक मौके से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दीपक का मोबाइल रास्ते में गिर गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने टीकाराम की हत्या के बाद उसके शव को पचपेड़ी क्षेत्र के चिल्हाटी स्थित भरारी जंगल में फेंक दिये थे। फिलहाल, पुलिस ने दीपक से हुई पूछताछ के बाद युवती के परिजनोें को हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

सुखीराम यादव 54 वर्ष निवासी मोतीपुर कसडोल, भोजराम यादव 21 वर्ष निवासी मोतीपुर कसडोल, गौरीशंकर यादव 23 वर्ष निवासी मोतीपुर कसडोल, ललित यादव 40 वर्ष निवासी खारी कसडोल, राहुल यादव 19 वर्ष निवासी खारी कसडोल, भागवत यादव 30 वर्ष निवासी डीघोरा मुलमुला शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!