
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// खैरागढ़ विधानसभा के विधायक देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन के बाद अब देवव्रत सिंह को पंचतत्व में विलीन करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर पैलेस में रखा हुआ है। जहाँ से कुछ ही पल में उनकी अंतिम यात्रा शहर भ्रमण कर स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा। कमल विलास पैलेस में उमड़ पड़ी भीड़ अंतिम दर्शन के लिए


