रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में आंकड़ा पहुंचा 100 के करीब,रायपुर में 42 केस मिले,छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना केस

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ में कोरोना संकमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना यह आंकड़ा 100 के करीब पहुंच चुका है। रविवार को रायपुर में 42 केस मिले। राज्य भर में कोरोना संक्रमण के 98 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में 36, बिलासपुर में 12, बलरामपुर में चार, जशपुर में दो समेत अन्य जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। राज्य में सक्रिय मरीजों की बात करें तो सर्वाधिक 197 सक्रिय मरीज रायपुर में है। वहीं 118 दुर्ग में और 56 बिलासपुर में हैं। सभी मरीजों का इलाज जारी है।

कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा ने बताया कि लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर जिला स्तर पर जांच और इलाज की व्यवस्था बेहतर करने निर्देश दिए गए हैं। लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर संक्रमित मरीजों को इलाज उपलब्ध करा सकें।

कोरोना वायरस के वेरिएंट को लेकर उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो संक्रमण का वेरिएंट है, वह पुराना ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। हमने नए वेरिएंट की पहचान के लिए कुछ सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आने वाली है।

राज्य में 2.17 प्रतिशत पाजिटिविटी दर

प्रदेश में 4,000 से अधिक सैंपल जांच किए गए। इसमें पाजिटिविटी दर 2.17 प्रतिशत रहा है, जबकि इससे पहले 25 जून को 10 हार जांच में 0.86 प्रतिशत, 24 जून को सात हजार जांच में 1.7 प्रतिशत, 23 जून को नौ हजार जांच में 16 प्रतिशत पाजिटिविटी दर रही।

स्वास्थ्य मंत्री की हालत स्थिर

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दो दिन पहले कोरोना पाजिटिव हो गए थे। दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद लक्षणों को देखते हुए उन्होंने कोरोना जांच कराई। इसमें उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री इस वक्त होम आइसोलेशन में हैं। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डा. सुभाष मिश्रा ने कहा, कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी मास्क, शारीरिक दूरी व बचाव के अन्य नियमों का पालन करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!