जगदलपुरछत्तीसगढ

इंद्रावती नदी में मिली युवक की लाश: 3 से 4 दिन पुराना है शव, नहीं हो सकी पहचान, हत्या कर नदी में फेंकने की आशंका

जगदलपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी में रविवार को एक युवक की लाश मिली है। लाश करीब 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृत युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को जिले के तामाकोनी गांव के कुछ लोग इंद्रावती नदी के किनारे गए थे। जिन्होंने नदी के किनारे पानी में लाश देखी। जिसकी सूचना सबसे पहले गांव के सरपंच को दी गई। फिर सरपंच ने लाश मिलने की जानकारी सिटी कोतवाली के जवानों को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने रात को पानी से बाहर शव निकाला। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए लाश को अस्पताल भिजवा दिया है।

युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। पुलिस आस-पास के गांवों में पता लगाकर युवक की पहचान करने के कोशिश में जुटी हुई है। साथ ही जिले के विभिन्न थानों में पिछले कुछ दिनों में किसी युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई होगी तो पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!