अंबिकापुरछत्तीसगढ

वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच सरगुजा वन वृत्त के जंगलों में जगह-जगह लगी आग

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच सरगुजा वन वृत्त के जंगलों में जगह-जगह आग लगी हुई है। हालांकि इसे अधिकारी खतरनाक आग का दर्जा नहीं दे रहे हैं लेकिन आग का दायरा लगभग सभी जंगलों में बढ़ रहा है। इन सबके बीच सोमवार को मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव ने सरगुजा और बलरामपुर वन मंडल क्षेत्र में जंगली इलाकों का भ्रमण कर वहां आग की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान वे स्वयं जंगल में लगी आग को बुझाने जुट गए। उनके साथ सरगुजा वन मंडलाधिकारी पंकज कमल और बलरामपुर के वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा भी जंगल में लगी आग को बुझाते रहे।

फायर वाचर और चौकीदारों की मदद से अधिकारियों ने इलाके में लगी आग के बीच लाइन काट कर उस पर काबू पाया। सीसीएफ ने इस दौरान लुंड्रा क्षेत्र के दूरस्थ हाथी प्रभावित इलाकों का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को महुआ एकत्र करने के दौरान सावधानी और सुरक्षा बरतने की सलाह दी और दिन ढलते ही घरों की ओर लौटने की समझाइश भी दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!