सूरजपुरछत्तीसगढ

सो रही सास पर बहु ने किया कुल्हाड़ी से हमला, सास की हुई मौत, बहु गिरफ्तार

सूरजपुर,न्यूज धमाका:-  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बहू ने टांगी से मारकर सास की हत्या की थी. पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई. मामला थाना प्रतापपुर का है. ग्राम चंदेली निवासी सफानो बाई की मौत के संबंध में पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से शून्य में मर्ग डायरी प्राप्त होने पर नंबरी मर्ग कायम कर जांच की गई।
मृतिका सफानो बाई को शाम करीब 7 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से सिर में प्रहार कर प्राणघातक चोट पहुंचाने से हत्यात्मक प्रकृति का मृत्यु होना पाए जाने पर थाना प्रतापपुर में धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने प्रकरण की सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर पुलिस के द्वारा मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विवेचना किया गया।

इसी दौरान जानकारी मिली कि मृतिका सफानो बाई की बड़ी बहू लुन्ती बाई अपने सास को पसंद नहीं करती थी. संदेह के आधार पर मृतिका की बहू लुन्ती बाई से कड़ाई से पूछताछ करने पर सास की हत्या करना स्वीकार की।

स्वीकार करते हुए बताया कि घटना दिनांक के शाम को बाड़ी तरफ से घर आने पर दरवाजा के पास सास को सोई देखकर घर अंदर जाने पर उसकी सास द्वारा उठने पर मारपीट करने की आशंका पर टांगी से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया।

और टांगी को बाड़ी में छुपा देना बताया. आरोपी लुन्ती बाई पति दशरथ उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम चंदेली के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!