देश

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया:- जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगा दी रोक

देश,न्यूज़ धमाका :- भारत में जल्द ही गेहूं के दामों में गिरावट की उम्मीद है। दाम नहीं भी घटे तो अब और उछाल नहीं आएगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यानी अब बिना सरकार की अनुमति के किसी अन्य देश के गेहूं नहीं भेजा जा सकेगा। माना जा रहा है कि देश में गेहूं की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,

भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत शनिवार को गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, इस अधिसूचना की तारीख को या उससे पहले जिन निर्यात शिपमेंट के लिए अपरिवर्तनीय ऋण पत्र (एलओसी) जारी किए गए हैं, उनके पूरा किया जा सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 13 मई को यह अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरत के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई देश अपनी जरूरत बताते हुए अनुरोध करता है तो भारत विचार करेगा। एक अलग अधिसूचना में डीजीएफटी ने प्याज के बीज के लिए निर्यात शर्तों को आसान बनाने की घोषणा की। इसमें कहा गया कि ‘प्याज के बीज की निर्यात नीति को तत्काल तथ्य के साथ प्रतिबंधित श्रेणी के तहत रखा गया है।’ पहले प्याज के बीज का निर्यात प्रतिबंधित था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!