दिल्लीदेश

दिल्ली अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच होगी,केजरीवाल के खिलाफ हुई नारेबाजी

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में 13 मई शाम को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 27 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अन्येष राय ने 26 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मौके पर दमकल विभाग के सैकड़ों कर्मी 30 से ज्यादा गाड़ियों के साथ देर रात तक आग पर काबू पा सके। अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जिनके परिजन परेशान हो रहे हैं। शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि डीएनए टेस्ट की पहचान संभव हो सकेगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंचे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को 50 हजार की मदद दी जाएगी। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग को रात करीब 10 बजे नियंत्रित कर लिया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक इमारत में 150 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतकों में कुछ की पहचान नहीं हो पाई है। यहां केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

रोहतक रोड स्थित इस इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय है। शुक्रवार शाम 4.45 बजे इमारत की पहली मंजिल में आग लगने का पता चला। पहली मंजिल पर सीसीटीवी कैमरों और राउटर बनाने वाली कंपनी का कार्यालय व गोदाम है।

इसी मंजिल पर एक बैठक चल रही थी, जिसमें लगभग 50 कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग भाग निकले, लेकिन ज्यादातर फंस गए। आग तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई और भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छू रही थीं।

मेट्रो संचालन भी हुआ प्रभावित

यह इमारत रोहतक रोड के किनारे ही स्थित है। ऐसे में आग की लपटें ऊपर उठने के दौरान मेट्रो का परिचालन भी कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। बाद में आग पर काबू पाए जाने के बाद परिचालन फिर से शुरू किया गया। साथ ही सड़क मार्ग पर भी यातायात का रूट बदला गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!