मध्यप्रदेशअनुपपुर

MP : पुल का निर्माण पड़ा अधूरा, छात्र नाव के सहारे नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

अनूपपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश के अंतिम छोर में स्थित इस जिले के कई गांवों में आज भी विकास नहीं पहुंचा है. हालात ये हैं कि बच्चों को अपना भविष्य संवारने नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है. पुल नहीं होने के कारण बच्चों को मजबूरी में नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है.

सोन नदी के किनारे बसे पौंडी, मानपुर, बकेली समेत दर्जनों गांव के बच्चे चचाई पढ़ने आते हैं, लेकिन सोन नदी में पुल नहीं बनने के कारण बच्चों को नदी पार कर जाना पड़ता है. छात्र रोज 10 रुपए देकर नाव से नदी पार कर स्कूल जाते हैं. नाव चालक भी प्रशिक्षित नहीं है, जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के समय में समस्या और भी गंभीर हो जाती है. उस समय नदी में काफी पानी होता है. इसकी वजह से बच्चे बारिश के मौसम से डेली स्कूल नहीं जा पाते या फिर 20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है.

पुल का निर्माण अधूरा

करोड़ों की लागत से पुल का निर्माण कार्य चार साल पहले 2017 से शुरू हुआ था. जिसे 2019 तक पूर्ण हो जाना था. ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है. दर्जनों गांव के छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ों ग्रामीण श्रमिक भी चचाई पावर प्लांट में मजदूरी करने नाव से नदी पार कर जाते हैं. ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस विषय से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. ठेकेदार की लापरवाही ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!