छत्तीसगढकोंडागांव

जंगल जमीन के विवाद में हुयी हत्या के आरोपी को अजीवन कारावास की सजा न भू अधिकार पत्र अब बनने लगा जान लेवा रंजिष की वजहें।

वन भू अधिकार पत्र को लेकर हुयी दुष्मनी में एक ग्रामीण ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को जगल में झाडी कर जंगल से जमीन बनाते समय पीछे से कुल्हाडी से सिर पर बार करके हत्या कर दी। मामला आज से तकरीनबन सवा साल पूर्व का हैै।


लोक अभियोजक ने बताया ये – लोक अभियोजक दिलीप जैन ने बताया कि आरोपी और मृतक आसाम गोटा दोनों एक ही गांव खडकागांव के निवासी है । 02. जुलाई 2020 को मृतक बलीराम बघेल दोपहर में करीबन दो बजे डोंगरीपारा बिंजोली घोडसोडा जंगल में मरहान बनाने झाडी काट रहा था । जिसके बगल में आरोपी डेंगा मण्डावी का भी जंगल जमीन है। मृतक बलीराम बघेल और आरोपी दोनों के बीच अपने-अपने खेत सीमा में लगा जंगल जमीन को काटने की बात पर पूर्व से वाद-विवाद चल रहा था । शाम करीब 4ः00 बजे आरोपी डेंगाराम मण्डावी द्वारा अपने मक्का बाडी में पूर्व से घात लगाकर छुपकर बलीराम बघेल को झाडी काटते समय पीछे से जाकर उसके गर्दन के उपर सिर चेथी में कुल्हाडी से मारा जिससे आयी चोट से वह लहु लुहान होकर घटना स्थल पर ही गिरकर मृत हो गया ।


अदालत ने सुनायी कठोर सजा – कोण्डागांव जिले के सत्र न्यायाधीश सुरेष कुमार सोनी ने प्रकरण का विचारण कर अभियुक्त को धारा 302 भा.दं.सं. के आरोप में आजीवन सश्रम करावास एवं रूपये 25000.0 पच्चीस हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है । अर्थदण्ड की राशि अदा होने के व्यतिक्रम पर 01 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास पृथक से भुगताने का निर्णय पारित किया। इस प्रकरण में शासन की ओर दिलीप जैन, लोक अभियोजक ने पैरवी की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!