
ठेकेदारों के द्वारा जिले में अवैध उत्खनन के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को निर्देशित किया गया । जिस पर गुरूवार को खनिज विभाग का दल निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचा। जहां स्थल पर अवैध उत्खनन करते कोई भी वाहन नहीं पाया गया। जबकि विभाग द्वारा ठेकेदार गुलाबचंद जैन के बम्हनी रोड स्थित अन्य स्थल पर छापेमार कार्यवाही किये जाने पर एक जेसीबी गिट्टी एवं 05 बिना नम्बर प्लेट के टेªक्टरों को मुरूम के अवैध उत्खनन में संलिप्त पाया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए दल द्वारा सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
टीम में सामिल रहे ये – इस दल में एएमओ गौतम कुमार नेताम, खनिज निरीक्षक नेहा टण्डन, मनीष कुमार साहू एवं सांताराम मरकाम शामिल रहे। जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध उत्खनन करने वालों में हडकम्प मचा है।

