
कोण्डागांव के जामकोट पारा निवासरत महिलाओं द्वारा राशनकार्ड नहीं होने की षिकायत मिली थी, जिसे गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जांच के लिये जिला खाद्य अधिकारी दिनेश्वर प्रसाद को निर्देशित किया गया। जिस पर जांच उपरांत खाद्य विभाग द्वारा बताया गया कि जनदर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित जांच कर निराकरण विभाग द्वारा किया जाता है
षिकायत की जांच कर किया गया निराकरण – कोण्डागांव जामकोटपारा निवासी आरती कोर्राम, चांदनी मरकाम एवं चंदा पोयाम द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में 16 नवम्बर को आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसकी जांच की गई। जांच में आरती कोर्राम का नाम उसके माता-पिता के राशनकार्ड में पूर्व से जुड़ा होना तथा चंादनी मरकाम एवं चंदा पोयाम के नाम पर पूर्व से ही एपीएल राशनकार्ड जारी होना पाया गया। खाद्य विभाग शहरी क्षेत्र में नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव एवं अनुशंसा के आधार पर बीपीएल एवं एपीएल राशनकार्ड को निर्माण करता है।
136320 कार्ड है कोण्डागांव में – इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर कुल 136320 पंजीकृत राशनकार्ड प्रचलित है एवं जनगणना 2011 में यदि दर्ज परिवार किसी कारण से छुट गया है, एवं वह पात्र है, तो ऐसे परिवारों के राशनकार्ड बनाने का कार्य अनवरत किया जा रहा है।
कलेक्टर ने जारी की आईडी, अब पात्र हितग्राहियों को मिल सकेगा नया राषन कार्ड – साथ ही जनदर्शन में राशनकार्ड हितग्राहियों की भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार अक्टूबर 2021 से सभी स्थानीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन राशनकार्ड का निर्माण एवं नाम जोड़ने सहित अन्य कार्य करने हेतु पृथक-पृथक आईडी उपलब्ध करा दी गई है। जिससे जिले की आम जनता को राशनकार्ड संबंधी आवेदनों का निराकरण जनपद एवं नगरीय निकायों पर ही किया जा सके।
पुष्पेन्द्र कुमार मीणा , कलेक्टर – राषन कार्ड से सम्बधित ज्यादा षिकायतें मिल रही थी। तो इनके त्वरित निराकरण के लिये हमने जिले के सभी षहरी व गा्रमीण निकायों के लिये प्रथक प्रथक आईडी जारी कर दी है। पात्र हितगा्रहियों के गरीबी राषन कार्ड अब जल्द से जल्द बनाये जा सकेगे। किसी भी कारण से छूट गये पात्र हितगा्रहियों को गरीबी राषन कार्ड के लिये अब चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी।

