
मुंगेली न्यूज़ धमाका /// बिना नाली निर्माण किये ठेकेदार को 13 लाख रुपए के भुगतान के मामले में जांच के बाद नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले सहित 6 लोगों के खिलाफ मुंगेली सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज होने महीनेभर बाद भी सभी आरोपी फरारी काट रहे हैं.नगरपालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है



