
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के मलैदा कैम्प में आईटीबीपी और सीएफ के जवान तैनात हैं. परसों सर्चिंग पर जाने से पहले 21 आईटीबीपी के जवानों ने नान-वेज खाना खाया था. इसके बाद वापस लौटने पर कल सुबह इन जवानों में से किसी के पेट दर्द, उल्टी और किसी को बुखार की शिकायत हुई, इसके बाद दवाई लिया. लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल पहुंचे.बीएमओ विवेक बिसेन ने बताया कि बीमार जवानों का खैरागढ़ अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मलैदा कैम्प पहुंची है,


