छत्तीसगढकोंडागांव

चार बच्चों के डूबने के मामले पर अनुविभागीय दंडाधिकारी करेंगे जांच

विगत दिनों एक दुखद घटना में कोण्डागांव के ग्राम बफना स्थित डैम में डूब कर चार स्कूली बच्चों की मृत्यु के संबंध में उनके परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच एवं कठोर दंडानात्मक कार्यवाही किए जाने के लिए निवेदन किया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जांच के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176 के तहत लोक महत्व के प्रकरण की दण्डात्मक जांच आवश्यक होने के फलस्वरूप तथा वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से सामने लाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव चित्रकांत चार्ली ठाकुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति या निकटतम परिवार के सदस्य को आपत्ति हो तो 19 सितंबर 2022 को प्रातः 11ः00 बजे अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर दावा आपत्ति पेश कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!