ग्वालियर

मध्यप्रदेश का ग्वालियर में बर्फीली हवाओं का कहर, कल से और गिरेगा यहा तापमान, छाएगा काेहरा

ग्वालियर न्यूज़ धमाका //  जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने शहर काे ठिठुरा दिया है। 19 दिसंबर से तापमान और गिरेगा, यानी अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। साथ ही काेहरा भी छाएगा। कोहरा भी दो से तीन दिन तक रह सकता है। साथ ही शीत लहर चलने के आसार बन गए हैं, यानी आगामी दिन ठंड के लिहाज से काफी परेशानी वाले हो सकते है।

दिन में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जाे सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।इससे दिन में भी लाेग ठंड से थरथर कांपते दिखाई दिए।अचानक बदले मौसम की वजह से हीटर निकल आए।शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे ज्यादा ठंड दिन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कोहरा छाने के आसार हैं। शीत लहर के आसार बन रहे हैं। 19 दिसंबर से तेजी से तापमान नीचे आएगा।

पश्चिमी विक्षाेभ गुजर चुकाः जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। राजस्थान व हरियाणा में बने चक्रवातीय घेरे खत्म हो गए। इस कारण हवा का रुख बदल गया है। उत्तर दिशा से हवा चलना शुरू हो गई। इस हवा की गति 4 से 6 किमी प्रतिघंटा रही।उत्तरी हवा जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इस कारण शहर में अचानक ठंड बढ़ गई। दिन में लाेग थरथर कांपने दिखे। ठंडी हवा के कारण दिन में धूप भी बेअसर रही है। धूप में खड़े होने पर भी कंपकपी का अहसास हुआ।सूर्य अस्त के बाद ठंड ने रफ्तार पकड़ ली। ठंडक की वजह से रात में अलाव जल गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। उत्तरी हवा की वजह से शीतल दिन रह सकता है। ठंड का यह दौर 25 दिसंबर तक जारी रह सकता है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!