मध्यप्रदेश

MP में नहीं थम रही तस्करी: आधी रात को ट्रैक्टर से सागौन सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक कीमती लकड़ी जब्त

उमरिया न्यूज़ धमाका // मध्य प्रदेश में सरकार और विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी सागौन लकड़ी की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. तस्कर भी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए सागौन के जंगलों को ही धराशाही करने में आमदा है. इसी बीच उमरिया जिले में वन विभाग ने दो लकड़ी तस्कर को अवैध सागौन सहित गिरफ्तार किया है.

पूरा मामला उमरिया जिले के हरर्वाह वन परिक्षेत्र के कम्पार्टमेंट आरएफ 70 का है, जहां गस्त के दौरान रात करीब 12 बजे वन विकास निगम ने अवैध सागौन ले जा रहे एक ट्रैक्टर को धरदबोचा. जबकि एक ट्रैक्टर भागने में कामयाब रहा. विभाग की टीम ने दो तस्करों को पकड़ा है, जिन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से रिमांड में लिया जाएगा.

वहीं उक्त सागौन लकड़ी की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में विभाग राज्य स्तरीय लकड़ी तस्करों तक सिकंजा कसने में जुट गई है. जिससे सागौन की लकड़ियों की तस्करी रोकी जा सके.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!