
सीतापुर न्यूज़ धमाका /// बारिश के साथ-साथ पड़ने वाली कड़ाके की ठंड ने लोगो को घरों में रहने में मजबूर कर दिया है। बेमौसम हुई बारिश से लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे हैं।
दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बारिश के साथ पड़ने वाली कड़ाके की ठंड ने लोगो को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। लोग इस कड़ाके की ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे है। ठंड इस कदर बड़ गई है कि शाम होते ही शहर की सारी दुकानें बंद हो जाती हैं।
जिसे देख ऐसा लगता है मानो जैसे नगर में कर्फ्यू लग गया हो। बारिश के साथ पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से लोग घरों तक सिमट कर रह गए है।जिसकी वजह से शाम होते ही नगर की सड़कों में सन्नाटा पसर जाता है गली मोहल्लों में वीरानी सी छा जाती है।
बेमौसम बारिश की वजह से समितियों में जमा धान को बचाने हेतु सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए है। समितियो द्वारा खरीदे गए धान को बारिश से बचाने तिरपाल एवं प्लास्टिक से ढका गया है।इसके बाद भी बारिश ने धान को आंशिक रूप से प्रभावित किया है। राजस्व विभाग के अधिकारी भी खरीदी केंद्रों में बारिश से धान के बचाव हेतु किये गए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बारिश से धान को बचाने किए गए व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।