जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर : जिला कलेक्टर ने आर्थिक सहायता देने की अनुमति दी

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की अनुमति दी  है।

पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम अमडीहा निवासी श्रीमती बुदू बाई की मृत्यु 26 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र श्री ललित पैकरा हेतु 4 लाख, मनोरा तहसील के ग्राम ओरकेला निवासी बिमलाल पिता स्व. लोधा राम की मृत्यु 26 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती सुशीला बाई हेतु 4 लाख

फरसाबहार तहसील के ग्राम जामबहार निवासी राहुल एक्का की मृत्यु 19 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती ज्योति एक्का हेतु 4 लाख एवं दुलदुला तहसील के ग्राम चटकपुर निवासी अराव एक्का पिता श्री मनोज कुमार एक्का की मृत्यु 18 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मनोज कुमार एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!