मनोरंजन

गौरतलब है कि मुंबई में एक क्रूज पर ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था।

 आज खत्म हो रही है आर्यन खान की कस्टडी, मिल सकती है जमानत, नारकोटिक्स विभाग ने आर्यन पर NDPS एक्ट के तहत 4 धाराएं लगाई हैं।

 । ड्रग्स मामले में फंसे अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल NCB की कस्टडी में है। कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक आर्यन को हिरासत में रखने का आदेश दिया था। आज आर्यन की हिरासत की अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को आज जमानत मिल सकती है। आर्यन खान के वकील वकील सतीश मानशिंदे आर्यन को जल्द जमानत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।नारकोटिक्स विभाग ने आर्यन पर NDPS एक्ट के तहत 4 धाराएं लगाई हैं। उनमें से धारा 8सी है, जिसमें दवाओं के उत्पादन, कब्जे, बिक्री, खरीद, उपयोग के प्रावधान हैं। दूसरा सेक्शन 20B, जो कि भांग के इस्तेमाल से संबंधित है, इसके अलावा धारा-27, धारा-35 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।आर्यन के अलावा दो अन्य लोग भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद भी एनसीबी ने छापे मार कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी की है। आज (7 अक्टूबर) उनकी आर्यन की कस्टडी खत्म हो रही है। आर्यन खान को मुंबई की एक अदालत में आज पेश किया जाएगा।आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट के सामने बीती सुनवाई में दलील दी थी कि आर्यन को क्रूज पर चल रही पार्टी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और वो एक दोस्त के साथ वहां गए थे। क्रूज पर जाने के लिए एक भी पैसा नहीं दिया और न ही किसी ऑर्गेनाइजर को जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में जो पंचनामा तैयार किया गया है, उसमें मोबाइल के अलावा किसी तरह की बरामदगी नहीं दिखाई गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!