पाटन

पूरे देश को दिखाया रास्ता,अपनी नवाचार योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ माडल बना  

पाटन,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि अपनी नवाचार योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। अभी मैं उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहा हूं वहां मैंने पाया है कि आवारा मवेशियों की समस्या बड़े पैमाने पर है और वहां भी छत्तीसगढ़ माडल पर विचार किया जा रहा है। किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य दिए जाने का निर्णय जो छत्तीसगढ़ शासन ने किया है,उसने पूरे देश में किसानों के मन में फसल के उचित दाम को लेकर आकांक्षा जगाई है।

सीएम भूपेश बघेल ने यह बात ग्राम कौही में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है।

सीएम ने कहा कि कौही में आज जो लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से तालाब भराई के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ है उनके माध्यम से खेतों में सीधे सिंचाई के बजाय तालाबों में पानी भरा जाएगा और वहां से सिंचाई होगी।

इस प्रकार से होने वाली सिंचाई सामान्य सिंचाई की तुलना में चार गुना अधिक प्रभावी होती है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं सभापति रमण टिकरिया भी उपस्थित थे।

तालाब भराई योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कौही में जरवाय तथा तेलीगुण्डरा में तालाब भराई योजनाओं का लोकार्पण किया। इनकी लागत क्रमश 87 लाख एवं 84 लाख रुपए है। उन्होंने खर्रा एवं तर्रीघाट में तालाब भराई योजनाओं का भूमिपूजन भी किया। इनकी लागत क्रमशः 89 लाख रुपये तथा 57 लाख रुपये होगी। उन्होंने 52 करोड़ रुपये की जलसंसाधन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!