
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को भिलाई दुर्ग सहित ग्रामीण अंचल में शिवालयों में श्रद्धालु उमड़े। दुर्ग के शिवनाथ तट पर मेरा भोला है भंडारी, करें नंदी की सवारी गीत पर शिवभक्त जमकर थिरके। शहरवासियों संग जनप्रतिनिधि भी झूमने से अपने को रोक नहीं सके और शिवभक्ति में लीन रहे। इधर भिलाई के बैकुंठ धाम सहित अन्य शिवालयों में भी भारी भीड़ रही। देवबलोदा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भी शिवलिंग के दर्शन व जलाभिषेक के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही।
दुर्ग नगर निगम द्वारा शिवनाथ नदी तट पर शिवनाथ महोत्सव और मंडई मेला का आयोजन किया गया। शिवरात्रि के सुअवसर पर शिवनाथ तट पर स्थित महमरा एनीकट के शिव मंदिर में भक्तों की अलसुबह से ही भीड़ उटते रहे। लोग डुबकी लगाते रहे और शिवभक्ति में डूबे रहे।
मंदिर में स्थित शिवलिंग में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने दीप भी प्रज्वलित किए। दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन.वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, निगम के पर्यटन विभाग के प्रभारी अनूप चंदानिया, तमाम एमआइसी सदस्य, एल्डरमैन, पार्षदों ने भगवान भोलेनाथ पर केंद्रित संगीत में झूमते रहे। साथ ही शहरवासी भी बाबा महादेव की भक्ति में झूमते नजर आए।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर शिवनाथ तट में भगवान शिवजी की आराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया था। जनप्रतिनिधियों सहित शहरवासियों ने शिवनाथ नदी तट पर आरती भी की। इस मौके पर एमआइसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रेमलता साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, उषा ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, बृजलाल पटेल, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, कृष्ण देवांगन, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, प्रकाश गीते, अजय मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।



