देश

दुबई में बन रहा समुद्र में तैरने वाला 5 स्टार होटल देखें ये शानदार तस्वीरें

दुबई न्यूज़ धमाका // सीगेट शिपयार्ड द्वारा बनाए जा रहे रिजॉर्ट तक पहुंचने के लिए मेहमान स्पीडबोट या खुद की नौका या याट का सहारा ले सकते हैं. होटल में एक पार्किंग डेक है जिसमें 16 नावों और बड़ी नौकाओं को समायोजित किया जाएगा. यह एक केंद्रीय मार्ग के माध्यम से मुख्य होटल के अंदर और बाहर जाएगी. यदि यह पर्याप्त नहीं हुआ, तो एक तैरता हुआ हेलीपैड होटल से जोड़ा जाएगा ताकि मेहमान हवाईमार्ग से आ सकें.

जाने क्या है इस विला की खासियत

हाऊस बोट जैसे विला में एक से लेकर चार बेड रूम, इनफिनिटी पूल और टेरेस होगा. इसमें स्मार्ट होम की सभी खासियत के साथ शानदार खिड़कियां होंगी. सामने आई जानकारी के मुताबिक विला को पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया गया है. इसमें सौर पैनल भी लगे होंगे. खास बात यह कि पैसा खर्च करके इसकी किसी भी चीज को खरीदा या रेंट पर लिया जा सकता है.

156 कमरे होंगे होटल में

इस होटल के केंद्रीय भाग में 156 कमरे होंगे. होटल स्थायी रूप से कहीं नहीं रुकेगा. मुख्य होटल को चार भागों में विभाजित किया जाएगा, सभी एक एक-दूसरे से जुड़े होंगे. तैरने वाले इंजनयुक्त विला में नाविक के लिए छोटा केबिन होगा. होटल नाविक की व्यवस्था करेगा. लेकिन मेहमान चाहें तो स्वयं का नाविक नियुक्त कर सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!