उत्तर प्रदेश

चुनाव से पहले इस बड़े नेता के घर इनकम टैक्स की छापेमारी, 200 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका // उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेताओं के घर पर शनिवार सुबह छापेमारी की गई. पांच से ज्यादा जगहों पर ये छापेमारी जारी है. आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक, 200 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला है. अब तक की छापेमारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के तार दुबई और अन्य देशों से भी जुड़े हो सकते हैं. छापेमारी लगातार जारी है. छापेमारी रविवार शाम तक चल सकती है.

लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के घर मऊ में शनिवार की सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा. बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी पूरे काफिला लेकर रेड करने पहुंचे हैं. मालूम हो कि जैनेंद्र यादव उर्फ नीटू अखिलेश यादव के ओएसडी हैं.

सपा ने बताया राजनीतिक प्रतिशो- वहीं, पार्टी ने इस छापेमारी को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए केंद्र पर सपा नेताओं के बीच आतंक पैदा करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. आईटी विभाग के सूत्रों ने कहा कि यूपी के बाद एक और टीम हरियाणा भेजी गई, क्योंकि नेता के वहां भी संपर्क हैं. सूत्र ने कहा, “हमने हरियाणा में कई जगहों पर छापेमारी की. उसके संपर्क हरियाणा में भी हैं. उनके परिसरों पर छापेमारी की गई.”कथित तौर पर आईटी अधिकारियों ने छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं. कथित तौर पर सपा नेता से संबंधित मुखौटा कंपनियों से जुड़े लोगों से आईटी अधिकारियों ने पूछताछ की. आज सुबह यूपी में जहां छापेमारी की गई, वहीं हरियाण में दोपहर में छापेमारी की गई. मामले में जांच जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!