
दिल्ली न्यूज़ धमाका // हवाओं के रुख में बदलाव के कारण रात का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इससे ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय है। इस कारण से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात सक्रिय है। ईरान के ऊपर भी एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की बात की जाए तो लद्दाख क्षेत्र के लेह में सर्दी के मौसम की पहली बर्फबारी हुई होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “आज इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है, सब लोग आज बहुत खुश हैं।” मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना है। इन प्रणालियों के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 27 दिसंबर से दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और बारिश की संभावना है.
27-28 दिसंबर को दिल्ली में बारिश का अनुमान– मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 24 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में 26-27 दिसंबर तक बारिश का भी अनुमान है। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 425 है।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को क्रिसमस के बाद दिल्ली में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल में बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में हो सकती है बारिश– पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और शिमला के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी और बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है।




