धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी जिले के ग्राम भेलवाकुदा में स्कूली बच्चे हुए लामबंद,भखारा रानीतराई सड़क में किया चक्का जाम

भखारा,न्यूज़ धमाका :- धमतरी जिला के नगर पंचायत भखारा अंतर्गत ग्राम भेलवाकुदा के शासकीय विद्यालय में आज विभिन्न समस्याओं को लेकर वहां के छात्र छात्राएं हुए लामबंद और रानीतराई भखारा रोड पर चक्का जाम कर दिया। जिससे मौके पर थाना भखारा की टीम पहुंची और बच्चों की समस्याओं से तहसीलदार को अवगत कराया जिससे तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों का मांग है कि…

1) स्कूल में शिक्षकों की कमी है, जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2) बच्चों के पढ़ाई करने के लिए अतिरिक्त कमरे की आवश्यकता है। वर्तमान में कक्षा सातवीं और आठवीं का एक ही साथ क्लास लगता है जिससे जब सातवीं की पढ़ाई होती है तो आठवीं के बच्चे मुंह ताकते रहते है और आठवीं की पढ़ाई होती हैं तो सातवी के।

3) बच्चों के लिए पेयजल की सुनिश्चित व्यवस्था नहीं है। जब तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो पेयजल का पाइप टूटा फूटा मिला।

इन सभी मांगों को लेकर आज बच्चों ने एक साथ भखारा रानीतराई मार्ग को चक्काजाम कर अपनी बात शासन प्रशासन को अवगत कराया। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि आखिर जिम्मेदार कब तक इसकी शुध लेते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!