बिलासपुरछत्तीसगढ

संत चिन्मयानंद ने कहा कि एक बार नशा लग जाए और परमात्मा के श्रीचरणों में हमारा अनुग्रह हो तो दुनिया में फिर हमें सिर्फ दिखता है परमात्मा ही परमात्मा

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- ग्रीन पार्क मुंगेली नाका में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। स्व. रामनाथ सिंह चौहान की वार्षिक श्राद्ध में उनके सुपुत्र विक्रम सिंह, मुकेश सिंह राकेश सिंह चौहान के द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। तीसरे दिन की कथा में संत चिन्मयानंद ने कहा कि यदि हमें कथा का एक बार नशा लग जाए और परमात्मा के श्रीचरणों में हमारा अनुग्रह हो जाए तो दुनिया में फिर हमें कुछ भी जंचता नहीं है। सिर्फ परमात्मा ही परमात्मा दिखता है।

संत ने आगे कहा कि दुनिया का सारा नशा एक रात में चला जाता है लेकिन कथा का नशा एक मात्र ऐसा नशा है कि जो अनवरत रूप से हमारे ऊपर चढ़ा ही रहता है। कभी उतरने का नाम ही नहीं लेता। उन्होंने कहा कि जिसने भगवान की कथा का रस नहीं जाना उसने इस संसार में मानों किसी भी चीज को रखा ही नहीं है। हम जो भी अपने नेत्रों से इस वक्त दर्शन कर रहे हैं। एक दिन यह सब नष्ट हो जाएगा। सिर्फ भगवान का नाम ही इस संसार में एक मात्र सत्य है जो हमारे साथ हमेशा रहेगा। भागवत कथा के प्रथम स्कंध में सभी को प्रणाम करते हुए सूतजी द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया।

कपिल देव भगवान और देवहूति माता का संवाद सुनाते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन को विषयों में बर्बाद न करें। जीवन बड़ा अमूल्य है और हमें एक बार ही परमात्मा ने कृपा करके यह मानव शरीर दिया है। इसलिए हम इस विषयों में परवाह न करते हुए परमात्मा के श्री चरणों से लगाए और परमात्मा का ध्यान करें। बापूजी ने कहा कि वह मंदिर में जाते हैं तो हम बहुत सारे देवताओं का दर्शन करके निश्चित नहीं कर पाते कि हम किस देवता की पूजा करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!