
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगु रविवार देर रात भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे पहले 2+2 संवाद और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज पीएम मोदी को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली मॉडल गिफ्ट करेंगे।




