
रायपुर न्यूज़ धमाका /// आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 19 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर छ्त्तीसगढ़ आ रहे हैं। वो बिलासपुर जिले के मदकू दीप में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही सभी समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर चर्चा करेंगे।कार्यक्रम में बीजेपी नेता भी शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन्हें आमंत्रित किया जाएगा वो शामिल होंगे। बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी।

