संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- शंकर नगर वार्ड के अंतर्गत ईश्वरी नगर के रहवासियों के क्षेत्र में वर्षो से बोर नही था जिससे गर्मी में पानी की बहुत किल्लत होती थी।जिसकी जानकारी पार्षद सुमन राम प्रजापति को वार्डवासियों ने दी उसके पश्चात 30 दिन के अंदर ही बोर करवा कर रह वासियों को राहत प्रदान की है।

बोर प्रारम्भ करने के पुर्व भूमिपूजन हुआ जिसमें विनोद बघेल,राजेन्द्र बघेल जी,महेंद्र धनकर माधुरी तांडी पीरो तांडी,धीरज बाई छुरा जी,हेमा बघेल,राम प्रसाद रूपेश हियाल,गोपाल नायक,प्रकाश बघेल मेहतरु राम ,पन्नालाल बघेल ,नितिन श्रीवास्तव, हरीश सिंघानिया श्रवण मिश्रा उपस्तिथ हुए साथ ही साथ समस्त रहवासियों ने पार्षद सुमन राम प्रजापति के प्रति आभार व्यक्त किया।
