मुंबईमनोरंजन

वेडिंग बेल्स:जूता चुराई की रस्म के लिए रणबीर कपूर ने फिक्स किया अमाउंट, आलिया भट्ट की गर्ल्स गैंग को देंगे 1 लाख रुपए

मुंबई न्यूज़ धमाका // रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इनकी शादी को लेकर रोज कुछ न कुछ अपडेट्स सामने आते रहते हैं। अब कहा जा रहा है कि रणबीर ने अपनी शादी की जूता चुराई की रस्म के लिए एक खास अमाउंट तय कर के रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर ने आलिया की गर्ल्स गैंग के लिए 1 लाख रुपए पहले से ही अलग करके रखे हुए हैं।

शादी के लिए रखा है स्ट्रिक्ट बजट

रणबीर और आलिया की शादी के लिए स्ट्रिक्ट बजट रखा गया है। इस बारे में बात करते हुए कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “ज्यादातर आलिया की गर्ल गैंग रणबीर के जूते चुराने के पैसे चार्ज करेंगी। इसके लिए एक लाख का बजट अलग रखा गया है।”

सूत्र ने आगे बताया, “मेरी जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी में कोई संगीत भी नहीं हो रहा है। वे मेहंदी के फंक्शन में डांस कर सकते हैं, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन्स के लिए ऐसा कोई डेडिकेटेड प्रोग्राम नहीं है।”

वीना नागदा नहीं लगाएंगी आलिया को मेहंदी

सिलेब्रिटीज अक्सर शादियों में वीना नागदा से मेहंदी लगवाते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया अपनी शादी में किसी और से महंदी लगवाएंगे। कहा यह भी जा रहा है कि आलिया ने फोटोग्राफी के लिए भी किसी और को चुना है, जिन्होंने अब तक किसी सिलेब्रिटी की शादी को कवर नहीं किया है।

14 अप्रैल को हो सकती है शादी

आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वो 14 अप्रैल को रणबीर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वहीं दोनों की मेहंदी सेरेमनी 13 अप्रैल को होगी।

4 साल से रिलेशनशिप में हैं रणबीर और आलिया

रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया को काफी पसंद करती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर पोस्ट में प्यार बरसाती रहती हैं। रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते भी देखा जाता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!