रायपुरछत्तीसगढ

राजू शर्मा कृषि समिति सभापति जिला पंचायत रायपुर ने आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धरसीवा के शासकीय नर्सरी गिरौद नर्सरी का किया निरीक्षण

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- जहां नर्सरी में दो भाग में होने के कारण कठिनाई होती है बीच में नाला होने से बरसात का पानी नर्सरी आ जाने से पौधे नष्ट हो जाते हैं राजू शर्मा कृषि समिति सभापति जिला पंचायत रायपुर में इस संबंध में उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक एवं जिला पंचायत के सीईओ से इस संबंध में विस्तार से चर्चा कर नर्सरी का विस्तार करने की बात कही है नर्सरी में ऑफिस व अन्य कमरे नहीं होने के कारण भी कठिनाई उत्पन्न होती है ।

आज शर्मा के पहुंचने पर किसान गौठान बाड़ी में कार्य करने वाले महिला समूह ने स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं रखी है जहां स्व सहायता महिला समूह गौठान समिति अनेक पंचायत को पोषण बाड़ी योजना के तहत निशुल्क बीज सब्जी फलदार पौधे वर्मा खाद का वितरण किया गया मनरेगा के मजदूर किसानों से मिलकर जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा,घुरवा, बाड़ी राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ की चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर धरसीवा ब्लॉक के उद्यान अधीक्षक परमजीत सिंह आरंग के उद्यान अधीक्षक विनोद ठाकुर अनेक कर्मचारी और किसान उपस्थित थे शर्मा ने कहा है कि धरसीवा ब्लॉक बेहद और विस्तृत क्षेत्र है यहां उद्योग के साथ खेती के भी अच्छे अवसर हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!