बिलासपुरछत्तीसगढ

राहुल का चलना फिरना शुरू ,फिजियोथेरेपिस्ट ने सेहत बारे में बताया – डा. विक्रम कुमार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 60 फीट बोरवेल में गिरकर घायल हुआ 11 साल का राहुल साहू अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हो रहा है। वह खुद के पैरों पर चलने लगा है। उसके ब्लड का इंफेक्शन भी अब खत्म हो गया है और सभी रिपोर्ट्स नॉर्मल आई है।

ऐसे में राहुल को शनिवार को डिस्चार्ज करने की बात कही जा रही है। राहुल के पैदल चलने का एक VIDEO भी सामने आया है, जिसमें राहुल डॉक्टर व अस्पताल स्टाफ को पकड़कर चल रहा है। राहुल का इलाज कर रहे चीफ फिजियोथेरेपिस्ट डा. विक्रम कुमार ने बताया कि पिछले आठ दिन से राहुल का लगातार फीजियोथेरैपी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि संकरे बोर में फंसे होने के कारण मसल्स का पावर कम हो गया था और पैरों में अकड़न आ गया था, जिसे फीजियोथेरैपी के जरिए सामान्य करने का प्रयास किया गया। आश्चर्य है कि राहुल के स्वास्थ्य में काफी तेजी से सुधार हुआ है और उसने अपने पैरों पर खड़े होकर चलना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी उसे सहारे की जरूरत पड़ रही है, लेकिन, एक-दो दिन में वह खुद से चलने लगेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!