छतीसगढ़बलौदाबाजार

लापरवाही की सजा : कलेक्टर ने लंबे समय से गायब 3 शिक्षकों और बाबू को बर्खास्त किया

बलौदा बाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के शिक्षकों और क्लर्क को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षक और दो क्लर्क लंबे समय से गायब थे। जिसके बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने एक्शन लेते हुए लापरवाही करने पर शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में विकासखण्ड सिमगा के शास.प्राथ.शाला रिंगनी में पदस्थ सहायक शिक्षक अमित बहादुर, शास.प्राथ.शाला मोपर के सहायक शिक्षक कल्पना कश्यप, शास.प्राथ.शाला छेरकाडीह के सहायक शिक्षक गीतेंद्र सिंह ध्रुव शामिल है। इसके अलावा शास.उच्च माध्य.विद्यालय केसदा क्लर्क शरद कुमार यादव, विकासखण्ड सिमगा के शास. उच्च माध्य.विद्यालय कामता क्लर्क गौरव कुमार साहू शामिल है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!