छतीसगढ़दुर्ग

पानी टंकी का वॉल्व सुधारते वक्त पंप ऑपरेटर की डूबने से मौत 

दुर्ग न्यूज़ धमाका – हथखोज के इंजीनियरिंग पार्क स्थित पानी टंकी में आज सुबह पंप ऑपरेटर की वॉल्व सुधारते वक्त डूबने से मौत हो गई। ऑपरेटर के साथियों ने बताया कि ऑपरेटर दुर्गेश ठाकुर पानी से भरे टंकी के अंदर वॉल्व सुधारने का काम कर रहा था। इसी बीच वॉल्व के ठीक होते ही पानी के प्रेशर ने ऑपरेटर को खींच लिया, जिससे वह मेन पाइप लाइन में जाकर फंस गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना साथियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और टीम के दो सदस्य टंकी के अंदर उतरे और डीप ड्राइविंग के जरिए मृतक दुर्गेश ठाकुर को बाहर निकाला। 32 वर्षीय मृतक दुर्गेश ठाकुर कबीरधाम के ग्राम बांदा का रहने वाला था और निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

फिलहाल ऑपरेटर के शव को सुपेला अस्पताल लाया गया है। यहां पहुंचे उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्गेश जब टंकी के अंदर वॉल्व ठीक करने उतरा था तब सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। एसडीआरफ प्रभारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पैर पानी के तेज बहाव के कारण पाइप में फंसा हुआ था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!