
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आज दोपहर 1 बजे पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे। हवाई अड्डे के पहले चरण का विकास 10,050 करोड़ से अधिक की लागत से किया जा रहा है। हवाई अड्डा 1300 हेक्टेयर से अधिक जगह में फैला हुआ है। हवाई अड्डे के पहले चरण के पूरा ही इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की सर्व करने की होगी। और इस पर काम 2024 तक पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा था कि इस परियोजना से व्यापार, संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
पीएम मोदी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था कि कल 25 नवंबर को भारत और उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के निर्माण में एक प्रमुख दिन है। दोपहर 1 बजे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखी जाएगी। इस परियोजना से व्यापार, कनेक्टिविटी और पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, उत्तर प्रदेश भारत का एकमात्र राज्य बन जाएगा जिसके पास पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। हवाई अड्डे का विकास कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार विमानन क्षेत्र बनाने की दिशा में प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है।




