दिल्लीदेश

दिल्ली में फैली जहरीली गैस, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ , मची अफरातफरी

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बुधवार की रात को जहरीली गैस फैलने से दहशत मच गई। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। दर्जनों लोगों के बेहोश होने का भी दावा किया जा रहा है। रात करीब सवा नौ बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर शिकायत की।

लोगों ने बताया कि इलाके में कहीं से गैस का रिसाव हो रहा है और इससे कई लोगों की आंखों में परेशानी हुई है। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि गैस का रिसाव हुआ है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने इलाके की तलाशी ली। उन्हें कहीं से भी गैस लीकेज नहीं मिली।

5 लोगों ने आंखों में खुजली और जलन की शिकायत की है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती रात आरके पुरम के एकता विहार में जहरीली गैस के संपर्क में आने से आंखों में खुजली की शिकायत के बाद पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहा उन्हें भर्ती कराया गया है। डीडीएमए की टीम के साथ दमकल और 2 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने गैस लीक होने का किया खंडन वही पुलिस ने इलाके में किसी भी गैस सिलेंडर के लीक होने या आग लगने के दावों का खंडन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में न तो गैस सिलेंडर में आग लगी और न ही कहीं से धुआं निकला। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!