नई दिल्लीदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CDS बिपिन रावत समेत 13 सैन्यकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// तमिलनाडु के कन्नूर के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है। बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका और इस हादसे में शहीद हुए सेना के 11 अन्य जवानों के पार्थिव शरीर को भी दिल्ली लाया गया है। पालम एयरपोर्ट पर PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल ने श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि आज विधानसभा में सभी ने CDS जनरल बिपिन रावत के उत्कृष्ट कार्य को याद किया। हम सभी आज CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमने CM से आग्रह किया है कि एक बड़े संस्थान का नाम उनके नाम पर रखें।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारे लिए ये क्षण बेहद दुखद है। इस तरह से बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी सहित बाकी लोगों का जाना दुखद है। देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। बिपिन रावत इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी सरल थे और कभी-कभी सेना की ज़िम्मेदारी के लिए कठोर थे।

CDS जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज विधानसभा सत्र का पहला दिन था। हमने आज का दिन CDS बिपिन रावत जी को समर्पित किया है। उन्होंने मां भारती और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने का काम किया है। जो काम उन्होंने किए हम उसे भुला नहीं सकते हैं। उनकी मृत्यु से उत्तराखंड राज्य और पूरे भारत को अपूर्ण क्षति हुई है। वो बहुत सरल और सहज थे। मैं पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि हमारे पहले CDS के जाने का ग़म हम सबके दिलों में है। इसके साथ ही कई सवाल हैं कि ये कैसे हो सकता है। दुनिया के बेहतरीन हेलिकॉप्टर में से एक हेलिकॉप्टर जिसमें CDS यात्रा कर रहे थे तो इस हादसे के पीछे कोई कारण तो नहीं? इसकी जांच होनी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!