
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को शादी कर ली है। इसकी जानकारी खुद कैटरीना कैफ ने अपनी और विक्की कौशल की तस्वीरें पोस्ट कर दी है। दोनों के फैन्स उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘हमारे दिलों का प्यार ही हमें यहां तक लेकर आया है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।








