कोंडागांवदेश

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये प्रबीर सिंह बदेषा , जिला अध्यक्षों की भी हुई नियुक्तियां

मोदी सरकार की योजनाओं को देश के जन-जन तक पहुंचाने एवं जागरूकता लाने के लिए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की शुरुआत केंद्रीय संगठन ने की है, जिसका विस्तार छत्तीसगढ़ में भी हुआ। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक व राष्ट्रीय महासचिव सच्चिदानंद उपासने व प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सोनकर की अनुशंसा पर कोण्डागांव के प्रवीण सिंह बदेशा प्रदेश उपाध्यक्ष, वैभव वैष्णव प्रदेश सह. कार्यालय प्रभारी, आशीष पांडे जिला अध्यक्ष गरियाबंद, जगेष्वर सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष नारायणपुर, दीक्षित वात्सल्य जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार युवा मोर्चा, संतोष सिन्हा जिला सोसल मीडिया प्रभारी महासमुंद, कल्पना रण सिंह जिला अध्यक्ष धमतरी महिला मोर्चा, मोर्चा के रूप में संगठन का विस्तार किया।
केन्द्र की योजनाओं को पहुचायेंगे अंतिम व्यक्ति तक – 2014 से मोदी सरकार के सत्ता में आते ही देश मे युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों, वृद्धों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, आवास एवं पेंशन समेत अन्य कई योजनाएं शुरू की गई। जिसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी होगी कि वे मोदी सरकार की समस्त योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए और मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करे।
आरएसएस में रह चुके है प्रबीर बदेषा – अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्राप्त प्रवीर सिंह बदेशा ने 1973-75 में अभाविप में रहते हुए छात्र हितों में आंदोलन किया। तत्पश्चात आरएसएस व भाजपा के सदस्य के रूप में बस्तर के पिछड़े क्षेत्रों में कार्य किया। जनता की आवाज बुलंद करने के लिए उन्होंने पत्रकारिता करते हुए कई जन समस्याओं को सरकार के समक्ष लाया। उन्होंने कोंडागांव भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी बेहतर कार्य किया। वर्तमान में भाजपा के किसान मोर्चा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्य समिति सदस्य व नारायणपुर किसान मोर्चा जिला प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!