छतीसगढ़रायगढ़

चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी की संपत्ति खरीदने वाले दो कबाड़ी के यहां छापेमारी कर चोरी की संपत्ति सहित कुल 5 लाख की जब्ती की गई है। कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा चोरी की बाइक बेचने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर ग्राहक तलाश कर रहे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिससे KGH से चुराई हीरो होंडा बाइक जब्त की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा खुलासा कर बताए कि एसपी दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर सभी थानों के साथ साइबर सेल की टीम, पूर्व चोरी में संलिप्त रहे संदिग्धों पर निगाह रखकर कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कल टीआई चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव और उनकी टीम द्वारा बोईरदादर स्थित स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन दुकान पर चोरी के माल मुलाजिम की पतासाजी दौरान मुखबीर सूचना पर आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास में दबिश देकर आरोपी-

दुर्गेश देवांगन उर्फ़ पिंटू 28 साल (2) चंदन राय उम्र 23 साल दोनों निवासी आईटीआई कॉलोनी अंबेडकर आवास को पकड़ा गया है, दोनों ने एक बार 02-03 अक्टूबर की रात तथा एक बार 27-28 नवंबर रात के सेंधमारी की घटना को अंजाम देकर स्पेयर पार्ट्स की चोरी किये थे । आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना चक्रधरनगर के दो नकब्जानी के मामले अपराध क्रमांक 468/2024 और अपराध क्रमांक 543/2024 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का खुलासा हुआ है।

तथा कोतवाली पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन पर चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे आरोपों को पकड़ा है जिसे एक चोरी की बाइक बरामद की गई है आरोपी से विस्तृत पूछताछ किया जा रहा है।

चक्रधरनगर पुलिस की पकड़ में आए आरोपी पहले पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया पुलिस ने जब कड़ाई की तो दोनों ने दो दफा दुकान के पीछे का शटर ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किये।

ऐसे हुआ खुलासा

आरोपियों ने बताया कि 2 अक्टूबर की दोपहर में दोनों मिले और रात को चोरी करने का प्लान बनाये। जिसके बाद मोहल्ले के समीप इंडस्ट्रीयल एरिया में स्वराज रेफ्रिजरेशन दुकान के पीछे शटर में लगे ताले को लोहे के राड से तोड़कर अंदर घुसे। एसी के कॉपर पाइप तथा स्पेयर पार्ट्स व नगदी रकम 17 हजार रूपये को चोरी किये थे। दूसरे दिन दोनों चोरी किये गये सामान को बोरी में भरकर ज्यूपीटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AP 1780 में लेकर इंदिरा नगर के आशिक कबाड़ी के दुकान में बेच दिये। कबाड़ी ने 6 हजार रूपये दिए और बाकी पैसा कुछ दिन बाद ले जाना बोले। फिर दोनों आरोपी 27-28 नवम्बर की रात दुकान का पीछे के शटर के ताला को तोड़कर एसी के पाइप को चोरी किये थे जिसे अगले दिन कार क्रमांक CG 11 AV 5314 में भरकर दोनों भूपदेवपुर के लड्डू कबाड़ी को 30 हजार रूपये में बेच दिये। चोरी किये गये सामानों को बिकी से प्राप्त रकम 06 हजार, 30 हजार तथा गल्ला से चोरी किये गये रकम 17 हजार कुल 53 हजार रूपये को दोनों आपस में बांट लिये थे।

पुलिस की धरपकड़

आरोपियों से मिली जानकारी पर दोनों को हिरासत में लेकर आशिक कबाड्डी, इंदिरा नगर और लड्डू कबड्डी भूपदेवपुर के कबाड़ दुकान में छापेमारी कर आरोपी आशिक रब्बानी और आरोपी शेख मुस्ताक अहमद (लड्डू कबड्डी का साला) को हिरासत में लिया गया।

आशिक कबड्डी के कबाड़ दुकान में बेचा गया कबाड़ एसी, स्पेयर पार्ट्स करीब ₹75,000 की जब्ती की गई। लड्डू कबड्डी के दुकान से करीब 80,000 रुपए का सामान बरामद किया गया। आरोपियों से चोरी सामग्री की बिक्री में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी और कार को भी जब्त किया गया है। आरोपी लड्डू कबाड़ी मोहम्मद हुसैन खान फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है ।

आरोपी चंदन राय का थाना चक्रधरनगर में पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है, आरोपी अपने साथी दुर्गेश देवांगन उर्फ़ पिंटू के साथ मिलकर लगातार अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपियों का कृत्य छोटे संगठित अपराधों की श्रेणी में आए जाने पर प्रकरण में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस का विस्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर इस सफलता में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे, शांति मिरी और निकेतन पटेल की अहम भूमिका रही है। इस कार्रवाई ने जिले में संगठित छोटे अपराधों पर रोकथाम की दिशा में एक मिसाल कायम की है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू पिता रमेश देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी अम्बेडकर आवास थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ छ०ग०

(2) चंदन राय पिता शोभा राय उम्र 23 वर्ष निवासी आईटीआई कॉलोनी अम्बेडकर आवास थाना चकधरनगर जिला रायगढ़ छ०ग०

(3) आशिक रब्बानी पिता स्वर्गीय निजामुद्दीन रंगरेज उम्र 42 साल, निवास पता-इंदिरा नगर पता दानीपारा लाल टंकी के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़

(4) शेख मुश्ताक अहमद पिता अब्दुल रजाक उम्र 24 वर्ष निवासी लड्डू ढ़ाबा भूपेदवपुर थाना भूपेदवपुर जिला रायगढ़ छ०ग० स्थायी अजाक बस्ती (मांगो) थाना 02 नंबर गली जिला जमेशदपुर (झारखण्ड)

फरार – मोहम्मद हुसैन खान (लड्डू कबाड़ी)

बरामदगी

1. एसी स्पेयर पार्ट्स और कॉपर पाइप – ₹1,55,000

2. जुपिटर स्कूटी – 50,000

3. कार – 3,00,000

कुल बरामदगी: 5,00,000

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!