छतीसगढ़बलौदाबाजार

ग्राम बलोदी में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया,उसका पडोसी ही निकला महिला का हत्यारा,आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम बलोदी में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। उसका पडोसी ही महिला का हत्यारा निकला। मृतका के ताने से तंग आकर घर के उसके पड़ोसी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पलारी थाना अंतर्गत ग्राम बलौदी में दिन दहाड़े महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला की लाश घर के अंदर पशुओं को चारा डालने वाली पत्थर की टंकी के अंदर चित अवस्था में पड़ी मिली। जिस वक्त हत्या हुई उस वक्त घर में कोई नहीं था। महिला के पति- पुत्र एवं बहू सुबह 8 बजे से अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। वह अपने छोटे पोते और पोती के साथ घर पर ही थी। मृतिका की बहू जब खेतों से काम कर सुबह 12 बजे घर पहुंची तो उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बच्चे भी घर के बाहर खेल रहे थे। लेकिन उसकी सास कहीं दिखाई नहीं दी तो, वह घर के आंगन में बने पशुओं को बांधने वाले बरामदे में जाकर देखा तो महिला पशुओं को चारा देने वाले पत्थर की टंकी जिसे कोटना कहते है। उसके अंदर मृत पड़ी थी। 

पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार 

जिसके बाद बहु ने घबराकर इसकी जानकारी अपने पति को दी। शोरगुल की आवाज सुनते ही आस- पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का लग रहा था। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जोगी यादव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!